भारत विकास परिषद् के राष्ट्र व प्रान्त स्तर पर अनेक प्रकल्प चलाये जा रहे हैं। स्थानीय परिस्थितियों व परिषद् के चिन्तन के अनुरूप इन प्रकल्पों की क्रियान्विति हो रही है। सेवा और संस्कार के 20 प्रकल्प परिषद् के शश्वत चिन्तन व 43 वर्षों के उत्तरोत्तर प्रगति के परिचायक है।